भगहर झील सुंदरीकरण के लिए पैंतीस लाख का भेजा गया प्रस्ताव

 

रिपोर्ट/- अजय कुमार सिंह बाराबंकी संदेश महल समाचार

वन विभाग ने इस झील के सुंदरीकरण के लिए करीब पैंतीस लाख का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया था। बाद दस लाख रूपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसमें वन विभाग ने गोल हॉट,वॉच टावर और पेयजल की व्यवस्था कराई है। बाकी के बजट को भी बहुत जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

दो दिन पहले डीएम,सीडीओ,एडीएम, एसडीएम व वन विभाग,बाढ़ खंड,सिंचाई विभाग समेत अन्य विभाग अफसर भगहर झील पहुंचे थे।

डीएम ने भगहर झील को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित करने का दिया सुझाव लाखों का प्रस्ताव स्वीकृत

समीक्षा के बाद डीएफओ रुस्तम परवेज को विभागीय फंड से झील को साफ कराने के लिए, उसमें फैली जलकुंभी को हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग को भी जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा है।डीएम ने वन विभाग को झील को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया है। प्रशासन के मुताबिक झील को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। झील साफ होने के बाद पर्यटक नौका विहार का भी आनंद उठा पाएंगे।