युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए सरकार का हर संभव प्रयास – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। देश में सबसे अधिक युवा यूपी में हैं, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सुशासन यात्रा में आए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद के दौरान कहा।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 समिट के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे बड़ा निवेश सम्मेलन हो रहा है। इसमें 20 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आएगा और दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों और छह वर्ष में यूपी में आए बदलाव की जानकारी भी युवाओं को दी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में सभी से मुलाकात कर उन्हें दोपहर भोज दिया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय सुशासन यात्रा पांच फरवरी तक यूपी में रहेगी। यात्रा अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर में अलग-अलग स्थानों का भ्रमण करेगी।