हिमांशु यादव मैनपुरी संदेश महल समाचार
प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री राजस्व उ.प्र. शासन अनूप प्रधान, पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की जनकल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण के अंतर्गत 10-10 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री स्वःनिधि योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, कृषि बीज अनुदान योजना के अन्तर्गत 10 कृषकों को बीज किट, मुख्यमंत्री खेत-खलियान अग्निकांड सहायता योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के रू. 01 लाख 13 हजार 614 के चैक एवं 06 लाभार्थियों को मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन स्वीकृति पत्र वितरित किये। राजस्व राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान के गरीब व्यक्ति तक संचालित योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद-भाव के समाज के हर तबके के गरीब व्यक्ति को देकर उसे भी विकास की मुख्यधारा से जोडने का कार्य किया जा रहा, सरकार की तमाम योजनाएं गांव, गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी के हित को ध्यान में रखकर संचालित की गई है।प्रभारी मंत्री, राजस्व ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शहरी के तहत प्रमोद कुमार, हसीब अहमद, सरोजनी देवी, हर्षुल पाठक, अनिल कुमारी, रामबती, राम प्रकाश, सर्वेन्द्र दुवे, चॉदनी, राजीव कुमार, खुशबू, उदयवीर कश्यप, संतोष कुमार, सरिता, कमला, हरिशचन्द्र, रज्जो देवी, ऊषा देवी, नीलम, पिंकी, मनीषा, प्रियंका को आवास आवंटन स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री स्वःनिधि योजना के अन्तर्गत जावेद अली को कपड़े की फेरी के लिए रू. 50 हजार, मोेहित दुबे को फास्ट फूड के लिए रू 50 हजार, आशा चौहान को सिलाई के लिए रू. 10 हजार, दिलीप को चाय की दुकान के लिए रू 20 हजार, इसरार को ग्लास के कार्य के लिए रू. 20 हजार, आरती को फलों के कार्य के लिए रू. 10 हजार, आलोक को सब्जी का ठेला लगाने के लिए रू. 20 हजार, रमा को पानी के बताशे के कार्य के लिए रू. 10 हजार, रमेश, रविन्द्र को कपडे के कार्य के लिए रू. 10-10 हजार के ऋण स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये। कृषि बीज अनुदान योजना के अन्तर्गत शंकुतला देवी, राज कुमारी, श्यामा देवी, बिट्टन देवी, राजेश्वरी देवी, शेषपाल सिंह, अनूप पाण्डेय, राम शंकर, तेज सिंह, उमेश चन्द्र को मूंगफली मिनी किट वितरित कीं। प्रभारी मंत्री ने उप जिलाधिकारी भोगांव के माध्यम से हुसैनपुर नि. सुखराम सिंह, अंकित कुमार को मत्स्य पालन हेतु पट्टा, उप जिलाधिकारी सदर के माध्यम से अंगौथा नि. दीपक कुमार, थोरवा नि. अंकित कुमार को मत्स्य पालन हेतु पट्टा, उप जिलाधिकारी घिरोर के माध्यम से बुढ़र्रा नि. संजीव कुमार, नाहित नि. मदम को मत्स्य पालन हेतु पट्टा, उप जिलाधिकारी किशनी द्वारा टिमरऊ नि. राज कुमारी, गदनपुर नि. शीला को मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन के स्वीकृति पत्र, कृषि उत्पादन मंडी समिति की संचालित मुख्यमंत्री खेत-खलियान अग्निकांड सहायता योजना के अंतर्गत सलेमपुर पड़ीना नि. सुरेंद्र सिंह को रू. 30 हजार, गोरेलाल को रू. 25 हजार 798, मोतीलाल को रू. 25 हजार 798, बलवीर सिंह, समरथ सिंह को रू. 16009- 16009 की आर्थिक सहायता स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये।इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, डी.सी.एन.आर.एल.एम.पी.राम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी.सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, किशनी, घिरोर, कुरावली नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजलि सिंह, आर.एन. वर्मा, शिव नारायण, युगान्तर त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप, परियोजना अधिकारी डूडा आर.के. सिंह आदि उपस्थित रहे।