24 घंटे भीतर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार किए आरोपी को थाना पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना विछंवा क्षेत्र का है। जहां 2 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव में शौच के लिए गई एक अधेड़ महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दे डाला। वहीं मामले की रिपोर्ट पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के विरुद्ध थाना में दर्ज कराई। वही रविवार की सुबह थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फर्दपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपी को थाना पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

54 वर्षीय महिला को खेत में खींच कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने अपने घर पर बताई। वहीं घटना की रिपोर्ट पीड़िता की पुत्री ने नामजद आरोपी के विरुद्ध थाना विछंवा में दर्ज करवाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी भोगांव अमर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने मयहमराह उप निरीक्षक विमल कुमार हरेंद्र सिंह कांस्टेबल पवन चौधरी कौशलेंद्र चाहर दीपू पाल ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोपी को फर्दपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदराम उर्फ नंदू पुत्र सियाराम निवासी सैदपुर भगौली थाना विछंवा जनपद मैनपुरी बताया। इसी के साथ ही थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद जेल रवाना किया गया है।