अवैध संबंधों के चलते महिला की ईंट से कूचकर हत्या

 

रिपोर्ट/- जेपी रावत बाराबंकी संदेश महल समाचार

बदोसराय थाना क्षेत्र के तासीपुर गांव में एक महिला की ईंट से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक तासीपुर निवासी गुलाब देवी के पति का एक साल पहले देहांत हो चुका है। पति की मौत के बाद गुलाब देवी का गांव के ही अशोक तिवारी और जीतू से अवैध संबंध हो गया था।
बताया जाता है कि गुलाब देवी अशोक से मिलने जा रही थी इस पर जीतू ने उसे जाने से टोका। इसी दौरान कहासुनी इतनी बढ़ी कि जीतू ने ईंट से ताबड़तोड़ गुलाब देवी पर प्रहार करना शुरू कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर निकली थी किन्तु रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के भतीजे दुर्गेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि गांव के अशोक तिवारी से उसकी चाची गुलाब देवी का अवैध संबंध था।
उसी ने फोन करके मृतका को बुलाया था। मृतका जा रही थी। गांव के बाहर पहुंचने पर आरोपी जीतू ने गुलाब देवी से कहा कि अशोक तिवारी से संबंध मत रखा करो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आक्रोशित युवक ने हत्या कर दी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि हत्यारोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पड़ताल जारी है।

error: Content is protected !!