आप ने हमें वोट नहीं दिया है,मैं कार्य नहीं करवा सकता, ग्राम प्रधान

रिपोर्ट
शुशील कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कार्य न कराए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को देकर आक्रोश व्यक्त किया है।

बताते चलें कि मामला विकास खण्ड घिरोर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अवाहर वम्होरी के गाँव कुजी का है। जहां ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए हवाला दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार सबका विकास सबका साथ देने का दावा करती हुई नजर आ रही है। वहीं इस ग्राम पंचायत के लोग कीचड़ युक्त गलियों से निकलने को मजबूर हैं।

ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते आज भी यह पंचायत और इसके मजरे विकास कार्यों से अछूते हुए नजर आ रहे है। आजिज ग्रामवासी ने इसकी शिकायत प्रधान से की तो प्रधान का कहना है आप लोगो हमे वोट नही दिया है। मैं काम नही करा सकता कीचड होने की वजह से आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं मौसमी संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है।

error: Content is protected !!