दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी नगर पंचायत भोंगांव आज 2 अक्टूबर के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा आशीष तिवारी ने नगर पंचायत भोगांव मे झंडा फहरा कर राष्ट्रपिता को किया नमन किया आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के साथ-साथ है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित करके नमन किया, नेहा आशीष तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस तरह से अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई है वह पूरे देश के साथ-साथ पूरे विश्व में एक मिसाल की तरह है।