रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक जिले में हर ब्लाक के मुख्यालय पर किसान संवाद 16 दिसंबर को दिन में 11:00 बजे आयोजित होना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों से सीधा संवाद करेंगे। उक्त जानकारी खलीलाबाद के निकट ग्राम नेहिया के संगम मैरिज हाल में आयोजित किसान मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी जी ने कहा। त्रिपाठी जी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को लगातार दूसरी बार अपने कर्तव्य निष्ठा और पार्टी हित में जुझारू गतिविधियों को दिखाते हुए मेहनत के अनुरूप पद को प्राप्त किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य तीन बिंदुओं पर भाजपा किसान मोर्चा के जिले और मंडल के पदाधिकारियों से समीक्षा किए। जिसमें पार्टी द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान महापर्व प्रमुख रहा।जिसमेें कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेने की हिदायत देते हुए उन्होंने याद दिलाया कार्यकर्ता ही पार्टी का असली अधिवक्ता और हितेषी के साथ-साथ पैरवीकार होता है। कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी में सर्वोपरि होता है । दूसरा बिंदु प्रधानमंत्री द्वारा 16 दिसंबर को किसान संवाद कार्यक्रम है जिसमें किसान मोर्चा द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में किसान संवाद के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं।जो अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम में पहुंचा कर प्रधानमंत्री जी के संवाद से अवगत कराएं। जिससे केंद्र सरकार की योजनाएं गरीब किसान मजदूरों से होकर गांव तक गुजरे । हर जिले में किसान सम्मेलन प्रदेश कार्यालय द्वारा होना सुनिश्चित है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले और मंडल के सभी पदाधिकारी अपनी अपनी ताकत झोंकर सरकार द्वारा किसान बिल वापस लेने के कारणों का सही जानकारी जनता तक पहुंचाएं ।जिससे हमारे प्रधानमंत्री का सीना यूं ही 56 इंच का नहीं है जो वास्तव में अपने लिए नहीं देशवासियों के लिए धड़कता हैं और आने वाले दिनों में यही किसान चिल्ला चिल्ला करके बिचौलियों से फुर्सत होने के बाद उस बिल को पुन वापस पास कराने के लिए आवाज बुलंद करेंगे तब भाजपा की नीतियों और कृतियों की असली विजय मानी जाएगी ।श्री त्रिपाठी ने विपक्ष पर बिना नाम लिए तंज कसे उन्होंने कहा जो लोग अयोध्या में राम जन्मभूमि पर शौचालय ,पुस्तकालय बनवाने की बात कर रहे थे वह आज बेहोशालय मेंअपना सुध बुध खो कर पड़े हैं । उन्हें खुदका भी पता ही नहीं होगा। भगवान राम की कृपा से भव्य और दिव्य राम मंदिर पूरे दुनिया का बेमिसाल निर्माण न्यायालय के आदेश के बाद शुरू हो हो चुका है ।जो लोग काशी को गलियारों का शहर कहते थे आज वह काशी धाम पूरे दुनिया में प्रधानमंत्री जी के अथक प्रयासों से महाधाम बन चुका है। कार्यक्रम के अंत में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह सभी पदाधिकारियों से आंधी के समान अपनी ताकत झोंकने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी जी का सही मायने में तभी स्वागत माना जाएगा जब 16 दिसंबर किसान संवाद पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में तब्दील होता दिखाई देगा और उस समय हमारे प्रधानमंत्री जी का ह्रदय भी कार्यकर्ताओ के मेहनत को देखकर गदगद हो जाएगा। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता महापर्व अभियान से जुड़कर सदस्यता कराने के लिए पुरजोर कोशिश करने के लिए सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल पांडे ,चंद्रप्रकाश, संतोष सिंह, पीएन सिंह, रामप्रवेश शुक्ला, विद्याधर यादव ,भानु प्रताप सिंह, संतोष पाल ,विनय राज सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र पाठक ,राहुल सिंह ,रविंद्र नाथ दहीवाल जिला सह मीडिया प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्य क्रम का संचालन प्रभुनाथ ओझा ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।