किसान भाईयों के हित में नई टोकन व्यवस्था लागू-जिला खरीद अधिकारी

रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जनपद के समस्त किसान भाईयों के सूचनार्थ बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में खाद्यायुक्त द्वारा किसान भाईयों के हित में नई टोकन व्यवस्था लागू की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत धान की खरीद प्रगतिमान है। गतवर्ष धान क्रय हेतु 4453 क्रय केन्द्र संचालित थें, इस वर्ष गतवर्ष से भी अधिक 4596 क्रय केन्द्र संचालित कर किसानों से खरीद की जा रही है। अब तक कुल 5.48 लाख किसानों से 38.02 लाख मी0टन धान क्रय किया गया है। धान बिक्री हेतु इस वर्ष अब तक 12.67 लाख किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। मौसम खराब होने की संभावना के दृष्टिगत धान क्रय केन्द्रों पर धान सहित उपस्थित कृषकों का धान प्राथमिकता पर बिना ऑनलाइन टोकन के दो दिन के अन्दर खरीद कराने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि तकनीकि कारणों से पूर्व में ऑनलाइन टोकन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये गये है तथा दिनांक 30 दिसम्बर 2021 से कृषकों को ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने का विकल्प खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर उपलब्ध होगा।
उन्होंने किसान भाईयों के जानकारी हेतु बताया कि किसान स्वयं यू0पी0 किसान मित्र एप, जनसुविधा केन्द्र अथवा किसी भी कम्प्यूटर/टैबलेट/मोबाइल के माध्यम से टोकन बना सकते है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के अन्तर्गत किसान बंधु अपने नजदीकी क्रय केन्द्र हेतु टोकन प्राप्त कर सकते है। किसानों की सुविधा के लिए प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक टोकन जारी किये जा सकेगें। उन्होंने कहा कि किसान भाई टोकन की निर्धारित तिथि पर धान के साथ केन्द्र अवश्य पहुॅचे और अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करा दें। कृषक बन्धु आगामी दो दिन के टोकन ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगें।

error: Content is protected !!