कुरावली पुलिस ने दो वारन्टी किये गिरफ्तार

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना कुरावली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो वारन्टी अलग अलग क्षेत्र से किये गुरफ्तार समय से न्यायालय के समक्ष किये पेश। मैनपुरी के थाना कुरावली अलग अलग क्षेत्र से 8 और 9 मार्च 2025 दिन शनिवार व रविवार को दो वारन्टी बेचेलाल पुत्र बिहारी लाल निवासी ग्राम घाटमपुर कुरावली और अरविंद पुत्र सुघर सिंह निवासी ग्राम कल्यानपुर कुरावली को न्यायालय के आदेशानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। बीते दिनों मुकदमे की तारीख पर गैरहाज़िर होने पर न्यायालय ने वारंट किया था जारी। आदेश का पालन करते हुए थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने उपनिरीक्षक खुशीराम और भगवती प्रसाद मय हमराह वारंटियों की गुरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रवाना कर अभियुक्तो बेचेलाल और अरविंद को गुरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

error: Content is protected !!