खेत की रखवाली कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

45 वर्षीय अधेड़ खेत की रखवाली करने जा रहा था। तभी अचानक झाड़ियों में से निकले जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया है।

बताते चलें कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम नगला देशी निवासी 45 वर्षीय अजयपाल पुत्र जादव सिंह शाम को खेत की रखवाली करने जा रहा था। जैसे ही किसान खेत पर पहुंचा। तभी झाड़ियों से निकले जंगली सूअर ने किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसपर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल किसान को परिजनों द्वारा डायल 108 एम्बुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर भर्ती कराया गया।

error: Content is protected !!