गरीब कन्या की शादी में किया गया आर्थिक सहयोग

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की निरन्तर दिशा में आज उदयपुर (बाजना) निवासी धर्मेंद्र शर्मा जी की भतीजी के विवाह में आवश्यक घरेलू सामान दिलाने हेतु आर्थिक अनुदान राशि कन्यादान के रूप में भेंट की। वैश्विक महामारी के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। अनुदान राशि की विशेष जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सामाजिक कार्य करना एवम् आर्थिक उत्थान करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्था इन निस्वार्थ सेवा कार्यों को ही अपना धर्म मानती है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मूल सिद्धांत पर चलने का प्रयास करती है। उन्होने सनातन धर्म संस्कृति के अंतर्गत दहेज रूपी कुरुती को दूर करने का आह्वान किया। बताया कि इसके साथ साथ ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल संस्था संस्कार एवम् संस्कृति, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पुरातन धरोहरों एवम् मंदिरों की रक्षा करना आदि सामाजिक कार्य कर रही हैं।

error: Content is protected !!