चोरी की बोलेरो बरामद, चार गिरफ़्तार

अनुज शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार
सीतापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में थाना लहरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चार अभियुक्तो अमित गंगवार पुत्र बुद्धसेन नि0 सेमरिया थाना कैमरी जनपद रामपुर,नैपाल सिंह पुत्र भीमसेन नि0 सरीफनगर थाना देवरनिया जनपद बरेली हिमांशु शर्मा पुत्र अनिल शर्मा नि0 मो0 गांधी कालोनी थाना ट्रांजिट कैंप जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड,विकास पुत्र शिवनरायन नि0 बुधौती फाजलपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल को मजाशाह तिराहा के पास निर्माणाधीन गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से उत्तराखंड राज्य से चोरी की गयी 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या UK 01 TA 1946 बरामद हुई। गिरफ्तार अभियक्तगण शातिर अपराधी हैं जिनके विरुद्ध विभिन्न उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के जनपदों में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में मु0अ0सं0 41/22 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया है।

अभियुक्तों का नाम/पता-

1. अमित गंगवार पुत्र बुद्धसेन नि0 सेमरिया थाना कैमरी जनपद रामपुर
2. नैपाल सिंह पुत्र भीमसेन नि0 सरीफनगर थाना देवरनिया जनपद बरेली
3. हिमांशु शर्मा पुत्र अनिल शर्मा नि0 मो0 गांधी कालोनी थाना ट्रांजिट कैंप जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड
4. विकास पुत्र शिवनरायन नि0 बुधौती फाजलपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल

बरामदगी- 01 अदद बोलेरो नं0 UK 01 TA 1946

पुलिस टीम–

1. प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह
2. उ0नि0 जयप्रकाश यादव
3. उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह
4. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव
5. हे0का0 अनूप बाजपेई
6. आरक्षी संदीप कुमार
7. आरक्षी विनय पटेल
8. आरक्षी विनय कुमार
9. आरक्षी मनीष चौधरी

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अमित गंगवार-

1. मु0अ0सं0 418/20 धारा 406/411 भादवि0 थाना सिविल लाइन्स जनपद रामपुर
2. मु0अं0सं0 03/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन्स जनपद रामपुर।
3. मु0अं0सं0 41/22 धारा 41/411 भादवि0 थाना लहरपुर जनपद सीतापुर ।
4. मु0अ0स0 15/19 धारा 60 आब0 अधि0 थाना ट्रान्जिट कैम्प जनपद उ0सि0न0 उत्तराखंण्ड

आपराधिक इतिहास अभियुक्त नैपाल सिंह व हिमांशु सिंह-

1. मु0अ0सं0 203/20 धारा 365/367/323 भादवि0 थाना ट्रान्जिट कैम्प जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंण्ड

आपराधिक इतिहास अभियुक्त विकास-

1. मु0अ0सं0 885/11 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गुन्नौर जनपद सम्भल
2. मु0अं0सं0 166/15 धारा 307/504/506 भादवि0 थाना थाना गुन्नौर जनपद सम्भल
3. मु0अं0स0 105/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गुन्नौर जनपद सम्भल
4. मु0अ0सं0 111/15 धारा 279/338/427 भादवि0 थाना गुन्नौर जनपद सम्भल
5. मु0अ0सं0 220/19 धारा 147/148/323/332/353/504/506 भादवि0 व 135 वि0 अधि0 थाना गुन्नौर जनपद सम्भल
6. मु0अ0सं0 315/21 धारा 323/324/504 भादवि0 थाना गुन्नौर जनपद सम्भल
7. मु0अ0सं0 04/21 धारा 379/427 भादवि0 थाना गुन्नौर जनपद सम्भल

error: Content is protected !!