तमंचा सहित युवक गिरफ्तार,पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट
सारनाथ शाक्य
मैनपुरी/कुरावली संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में उपनिरीक्षक ने युवक को मय तमंचा सहित गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र का है। जहां पर थाना औछा क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी युवक रजत पुत्र पुष्पेन्द्र घिरोर रोड स्थिति नहर पुल के पास खड़ा था। तभी थाना कुरावली उपनिरीक्षक अजय सिंह मलिक मय हमराह कांस्टेबल सरदार सिंह व उदय के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गस्त पर थे। जैसे उपनिरीक्षक नहर पुल के समीप पहुंचे। तो युवक पर कुछ संदेह हुआ। युवक को अपने पास बुलाया तो युवक भागने लगा। जिसपर तत्परता दिखाते हुए थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवक की तलाशी लेने पर युवक के पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।युवक को लिखापढ़ी के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

error: Content is protected !!