पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत दिनदहाड़े चली गोलियां और पत्थर

रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र/जेपी रावत
सीतापुर संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के थाना पिसावां क्षेत्र के महमदापुर प्रथम में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर लाठियां और गोली चलीं। जिससे दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी हुए लोगों को गोली नहीं लगी है। मारपीट में घायल हुए है। मारपीट व फायरिंग का वीडियो भी वायरल हो गया है।

घटना की गंभीरता देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
गौरतलब हो कि पिसावां थाना क्षेत्र के माहमदापुर प्रथम गांव निवासी मूलचंद यादव व शंभू दयाल दीक्षित के बीच वर्षों पुरानी दुश्मनी चल रही है। सोमवार को दोनों पक्षों के बच्चों के बीच गांव में विवाद हुआ। बात बढ़ी तो बड़ों तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों, ईंट,पत्थर, बल्लम,भाला लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव के बाद कई राउंड गोलियां चलीं। मूलचंद पक्ष के लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना का एक वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया है। इस मामले में मूलचंद पक्ष का धनपाल व दूसरे पक्ष की शशि प्रभा व मयंक जख्मी हुए। इन लोगों को सीएचसी ले जाया गया है। सूचना पर सीओ मिश्रिख, सीओ सदर व सीओ सिधौली के अलावा मिश्रिख, मछरेहटा, संदना, नैमिषारण्य, पिसावां थाने की पुलिस गांव पहुंची।

एएसपी एनपी सिंह ने भी गांव पहुंच कर जांच की है। इस मामले में एक पक्ष से धनपाल ने तहरीर दी। उसने भाष्कर, लवलेश, मयंक व दीपू के खिलाफ तहरीर दी, जबकि दूसरे पक्ष के भाष्कर ने तहरीर देकर लालू, मूलचंद, धनपाल व पुनीत को नामजद किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से धनपाल, पुनीत व दूसरे पक्ष से भाष्कर व मयंक पकड़े गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पिसावां इलाके के जानकार बताते हैं कि मूलचंद यादव व शंभू दयाल दीक्षित के परिवारों के बीच वर्षों पुरानी दुश्मनी है। दोनों पक्षों में दुश्मनी की नींव जमीन को लेकर करीब 30 साल पहले पड़ी थी। सूत्र बताते हैं कि इसी दुश्मनी में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है। दोनों पक्षों के लोग जेल भी जा चुके हैं।
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह का कहना है कि पिसावां इलाके में माहमदापुर गांव में रंजिश में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले हैं। एक पक्ष ने फायरिंग भी की है। धान काटने की मशीन खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पहले यह विवाद बच्चों में हुआ, फिर बड़े भी शामिल हो गए। चार लोगों को पकड़ा गया है। दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है।
जा रहा है।

 

error: Content is protected !!