बुआ भतीजे की सरकार ने प्रदेश के जनता को दिया माफिया राज – गृह मंत्री अमित शाह

 

रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपना जनादेश डबल इंजन की सरकार को दिया था। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य योगी सरकार ने किया हैं। जब-जब प्रदेश में सपा बसपा की सरकार रही तब-तब प्रदेश अपराधी उद्योग के रुप में चर्चित हुआ। लेकिन योगी सरकार आने के बाद अपराधियों के अवैध व कब्जे वाले संपत्तियों पर बुलडोजर चला। बडे-बडे अपराधी जेल में हैं। पांचवे चरण में सपा बसपा साफ हो गयी। छठवें व सांतवे चरण में प्रदेश की जनता भाजपा को तीन सौ के पार पहुचाने का कार्य पूरी कर रही हैं।उक्त बातें मेंहदावल नगर पंचायत के अंछिया में भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश का जनादेश मोदी के पक्ष में गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपना जनादेश डबल इंजन की सरकार को दिया था। 2022 के विधानसभा में तीन सौ के पार पहुचाने का मन मतदाताओं ने बनाया हैं। इस चुनाव में जीत दिलाना अब केवल बाउंडरी लगाना शेष हैं। बुआ भतीजे की सरकार ने प्रदेश के जनता को माफिया राज दिया। योगी सरकार ने माफियाओं को जेल मे डालने का कार्य किया। उन्होने मतदाताओं को अगाह करते हुए कहा कि यदि आप से कोई भूल हुई तो अतीक अहमद,मुक्तार अंसारी व आजम खान जैसे अपराधी जेल से बाहर होगें। योगी सरकार ने अपराधियों के कब्जे से दो हजार करोड की जमीन मुक्त कराने का काम किया। आज उन जमीनों पर गरीबो,निराश्रितो के लिए आवास बनाये गये हैं। सपा बसपा सरकार में प्रदेश विकास मे नौवे पायदान पर खडा था। लेकिन योगी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश अदरक,दूध,गन्ना,चीनी,आंवला,हरा मटर जैसे उत्पादन में नम्बर एक पर आ गया। जबकि विकास में नौवे स्थान की जगह उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं। उन्होने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि 37 हजार करोड रुपया किसानों के सम्मान निधि में खाते में भेजा गया। एक करोड 41 लाख परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया गया। पहले रमजान व मोहर्रम पर 24 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन योगी सरकार में लोगो को हर त्यौहार पर 20 से 24 घंटे बिजली दिया जा रहा हैं। सपा व बसपा ने विद्युत आपूर्ति को भी धर्म पर तय कर दिया था। लेकिन मोदी योगी सरकार ने सबका सबके विकास के सपने को साकार किया।

error: Content is protected !!