रिपोर्ट
अनन्य मिश्र
नाथनगर संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
नाथ नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भगवानपुर पूर्वी चौराहे पर भाजपा नेता राजेंद्र राय के घर पर संपन्न हुई जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर सेक्टर प्रमुख, पन्ना प्रमुख तथा सेक्टर प्रभारी सम्मिलित हुए ।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक व राज्य मंत्री श्री राम चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नाथ नगर मंडल प्रभारी आलोक सिंह भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। सच्चे अर्थों में लोकतंत्र देखना है तो भारतीय जनता पार्टी में देखा जा सकता है। अन्य पार्टियां परिवार वादी पार्टी होती हैं। यह लोग प्राइवेट कंपनी की तरह कार्य करके जनता का सेवा करने का छलावा दिखाते हैं। जनता इस बात को भलीभांति जानती है । जबकि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को देव तुल्य माना जाता है। कोई भी कार्यकर्ता अपने दम पर पार्टी में उच्च पदों तक जा सकता है। वहीं अन्य पार्टियों में ऐसा नहीं है । विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल नाथनगर के प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए हमारे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सदैव तत्पर रहते हैं।
दिनांक 22 नवंबर को गोरखपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रमुख भाग लेंगे। इसके लिए पूरी रणनीति बनाई जा रही है । मंडल अध्यक्ष नाथनगर रत्नेश मिश्रा ने सभी अतिथियों को कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद दिया तथा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। जिला महामंत्री अनरूध निषाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी रविवार को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ बैठेंगे। सभी बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने बूथ के मतदाता सूची का अवलोकन करके अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जुड़वाने का कार्य करें। इस बैठक में रजनी पांडे, राजेंद्र राय, अरुणेश दुबे, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रानी देवी, महामंत्री नीतू राजभर, भाजपा युवा मोर्चा नाथनगर के मंडल अध्यक्ष निलेश पांडे ,अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सद्दाम, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रुदल प्रसाद चौहान कमलेश राय के अलावा सेक्टर प्रमुख खिरिया बजरंग यादव, जोगिंदर पाल, मकरध्वज चौधरी, राम नंदन शर्मा,विनधवासनी चौबे,दिनेश चंद ,राधेश्याम यादव, विजय चौबे ,मंडल महामंत्री राम बचन राजभर, अशोक कसौधन समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।