भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न

ठाकुर प्रसाद
पिसावा सीतापुर संदेश महल समाचार

पिसावा ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में
आपसी मतभेद भूलकर पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करते हुए आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनानी है। साथ ही पार्टी के द्वारा अभी चलाए जा रहे नव मतदाता अभियान में 18 वर्ष की आयु के हर मतदाता को वोटर लिस्ट में जुड़वाने में हर संभव मदद करनी है और पार्टी की रीति-नीति से लोगों को जागरूक करना है। इससे मतदाता सूची से जुड़ सके और अधिक से अधिक नव मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभानी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र की नव मतदाता महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर ध्यान आकर्षित किया नव मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का आश्वासन दिया। इस दौरान सेक्टर संयोजक अनुज सिंह बहादुर नगर , मंडल महामंत्री विद्याधर शर्मा पिसावा सीतापुर, राजेश सिंह पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पिसावा माया देवी मण्डल प्रभारी शोभित मंण्डल महामंत्री सहित मण्डल के सम्मानित पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!