रिपोर्ट–घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर,संदेश महल समाचार
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनका पहला जन्मदिन बेहद सादगी और भरे मन से मनाया। पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद सपाइयों ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों में कंबल और फल वितरित किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि नेताजी के नही रहने से आज कार्यकर्ताओं में उनकी जयंती पर उल्लास की जगह गम नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भले ही नेता जी का शरीर हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका सिद्धांत उनके विचार आजीवन हम समाजवादियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने मुलायम सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता जी ने समाज के दबे, कुचले और वंचित तबके को समाज की मुख्य धारा में पहुंचाने के लिए जीवन पर्यंत प्रयास किया। अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ युवा तबके को संघर्ष करना सिखाकर नेता जी ने समाजवाद की जिस परिकल्पना को रेखांकित किया उसे पूरा करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। मेहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय ने कहा कि नेता जी का व्यक्तित्व समाजवाद की परिकल्पना से आच्छादित था। समाज के सभी वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित रहने वाले नेता जी ने अपने राजनैतिक विरोधियों की भी हमेशा मदद करके सच्चे समाजवाद को स्थापित किया है। कार्यक्रम में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवम् अंतर्राष्ट्रीय शायर असद महताब ने अपने स्वरचित गीत से श्रद्गांजलि देकर सपा कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महासचिव राजमन यादव ने किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता राम दरस यादव, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, पूर्व महासचिव नित्यानंद यादव, राहुल यादव बादल, आलोक यादव सोनू, मो अहमद, लाल बहादुर यादव, शकुंतला यादव सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जत्था जिला अस्पताल पहुंचा। जहां मरीजों में फल और कंबल वितरित करके समाजवादी योद्धा के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, मनोज यादव पहलवान, बब्लू चौधरी, जबीउल्लाह खान, प्रिया पाठक, सारिका पांडेय, राजधारी यादव,फिरोज अशरफ, राम अशीष यादव, राकेश यादव सहित तमाम पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।