सूरज रस्तोगी
लखीमपुर खीरी संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश के सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से यूपी मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति आए दिन हो रहे अपराधों के प्रति नवागत थाना अध्यक्ष सिंगाही ने महिलाओं को जागरूक किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा व अपर पुलिस अधीक्षक नैपाल सिंह , क्षेत्राधिकारी निघासन राजेश कुमार के कुशल मार्ग दर्शन के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं को अपने अधिकार व अपनी शक्ति के बारे में थानाध्यक्ष ने विस्तृत जानकारी दिया।वही शासन द्वारा जारी महिलाओं के प्रति सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076 ,181, 102, 1098, व थाने के सीयूजी नंबर आदि से अवगत कराया गया।