रिपोर्ट –जेपी रावत– सीतापुर संदेश महल समाचार
सीतापुर जिले के मिश्रिख में शक के आधार पर पति ने पत्नी को हंसिया से हमलाकर मार डाला। विवाद के दौरान दो साल का बच्चा भी घायल हो गया।कोतवाली मिश्रिख इलाके में रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शक के आधार पर पति ने पत्नी की हंसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने अपने दो साल के बच्चे को धक्का दे दिया जिससे वह भी घायल हो गया। बचाव करने आए भाई पर भी कुदाल से हमला कियासूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चलें कि मामला मिश्रिख इलाके के गेगलापुर निवासी माया (25) पत्नी नीरज का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने महिला पर पहले हंसिया से गले पर वार कर दिया। इसके बाद कुदाल से भी हमला किया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर आरोपी का भाई और उसका दो साल का बेटा भी पहुंच गया। बेटे को धक्का देकर गिरा दिया इससे वह घायल हो गया। इसके बाद भाई पर भी कुदाल से हमला कर दिया इसमें उसे भी चोटे आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पत्नी पर शक था। इसी को लेकर विवाद होता था।देर रात भी शक के आधार पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।