हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए साजन का इंतजार करती रही। लेकिन बरात लाने की बजाय दूल्हा फरार हो गया। शादी के मंडप में मातम सा माहौल हो गया। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती हाथों में मेहंदी सजाए साजन का इंतजार करती रही। लेकिन, दरवाजे पर ना दूल्हा आया और ना ही बरात। दुल्हन को पता चला तो वह सदमे में चली गई। बताया गया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लड़का पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष ने बात करनी चाही तो बात करने की बजाय दूल्हा पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर निवासी राजकुमार ने अपनी इकलौती पुत्री रूबी की शादी संजय कुमार निवासी गांव पराहार थाना औंछा के साथ तय की थी। 25 फरवरी को गोद भराई की रस्म पूरी हो चुकी थी। बरात आने की तारीख 22 जून तय हुई थी। राजकुमार इकलौती बेटी की शादी को लेकर बेहद खुश थे। वह तैयारियों में लगे हुए थे।