युवाओं के दम पर फिर एक बार सरकार बनाएगी भाजपा

 

रिपोर्ट
अनुज शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार

महोली के कृषक इंटर कालेज में युवा सम्मेलन संपन्न

सीतापुर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन महोली के कृषक इंटर कालेज में किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सहप्रभारी युवा मोर्चा उ.प्र. अर्चना मिश्रा ने कहा कि 2022 का चुनाव हमारे सामने है युवाओं के ऊपर जिम्मेदारी ज्यादा है, देश की दशा और दिशा बदलने का कार्य युवा करते आये हैं। 2014 से पहले भारतवासी डर और भय में जी रहा था, लेकिन 2014 से देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में है। एक ऐसा मुखिया देश की जनता ने चुना है जो विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ा रहा है। प्रियंका गांधी को अब याद आ रहा है कि लड़की हूँ लड़ सकती हूँ आज से 20 साल पहले जब वो लड़की थीं तो उन्हें यह बात याद नहीं आयी क्योंकि तब उनके परिवार की सरकार थी, तब उस कांग्रेस सरकार में लड़कियों के बारे में उनका कोई उद्बोधन सुनने को नहीं मिला।

भाजपा सरकार में युवाओं को 5 साल में 5 लाख सरकारी नौकरी मिलीं वह भी पूरी पारदर्शिता से। खेल जगत में भी सरकार ने युवाओं के लिए बहुत कुछ किया है। खेलो इंडिया में उत्तर प्रदेश ने 6 नम्बर पर स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन मित्तल ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत पाने के बाद योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया। भाजपा सरकार ने नौकरी में होने वाली धांधली पर रोक लगा कर युवाओं के हक में बड़ा न्याय किया । इस सरकार ने 5 एयरपोर्ट बनवाये और कई मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की गरिमामई उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भाजपा उदित बाजपेई ने किया। सीतापुर के युवा मोर्चा प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री रोहित सिंह ने भी युवाओं में जोश भरने का काम किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री तरुण शुक्ला, अनूप विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्षों में अभिषेक मिश्र, अमन विक्रम सिंह, विकास वर्मा, रणंजय सिंह, जिलामंत्री वैभव सिंह व कामेश शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक पांडेय, रामप्रताप सिंह कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा, समेत ज्ञानेश शुक्ला, भाजपा नेता अनुराग तिवारी के साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!