रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र
सीतापुर संदेश महल समाचार
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एवं 26 व्यायाम प्रशिक्षकों की नियुक्ति पत्र वितरण के वचुर्वल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की गरिमामय उपस्थिति में चयनित 06 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी में से नितेश सिंह पुत्र सुरेश कुमार, मछरेहटा एवं दीपिका यादव पुत्री मुन्शी लाल यादव को 05 कालीदास मार्ग पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शेष अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर नवचयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सोहित मिश्रा पुत्र श्री राम बहादुर मिश्रा, सिधौली,सूरज सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह, सिधौली, विष्णु पाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी, सीतापुर,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मो0 शमीम उपस्थित रहे।