रिपोर्ट
अनुज शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार
पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में सुरक्षित वातावरण बनाये रखने के लिये जनपदीय पुलिस को निरंतर गश्त/भ्रमण व जनसामान्य की आवश्यक मदद हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देश के क्रम मे कस्बा लहरपुर में एक बालक उम्र करीब 10 वर्ष रास्ता भटक जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बालक से उसके घर की जानकारी करने का प्रयास किया गया कितुं बालक अपने बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ था। पुलिस द्वारा किये गये प्रयासों से बालक की पहचान कल्लू पुत्र श्री केशन उम्र करीब 10 वर्ष निवासी कोईली थाना अतरौली जनपद हरदोई के रूप में हुई जो अपनी ननिहाल मालती प्रसाद निवासी ग्राम ताहपुर थाना लहरपुर आया था। पुलिस टीम द्वारा ग्राम प्रधान ताहपुर से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके माध्यम से रास्ता भटके बालक को उसके नाना मालती प्रसाद की सुपुर्दगी मे देकर सकुशल रूख्सत किया गया। मालती प्रसाद द्वारा उक्त त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। जनपदीय पुलिस आमजनमानस की सुरक्षा एवम् सहायता हेतु सदैव तत्पर रहती है।