शादी समारोह से लौट रही महिला के ई रिक्शा पर पहले से बैठी महिलाओ ने गहने किए पार

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के कस्बा बेवर शादी समारोह से लौटी रही महिला के ईरिक्शा पर बैठी महिलाओं ने सोने के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। घटना से पीड़ित का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। थाने पर तहरीर देते हुए डौली पत्नी मनोज कुमार निवासी नसीरपुर ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने मायके गांगसी कुचेला थाना दन्नाहार से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपनी ससुराल नसीरपुर आ रही थी। मोटा रोड तिराहे से ई रिक्शा पर सवार हो गई। उन्हीं के साथ दो अन्य महिलाएं भी ई रिक्शा पर बैठ गई। चंद कदम आगे चलने पर मोड पर आरोपी दोनों महिलाओं ने ई रिक्शा चालक को सौ रुपए देकर कुछ सामग्री लाने के लिए भेज दिया और इसी दौरान वे रिक्शे से उतरकर चली गई। शक होने पर जब उन्होंने अपना बैग देखा तो बैग की चैन खुली थी और उससे आभूषण सोने का हार, कानों के झाले, सोने की छह अंगूठी व चांदी की पायलें गायब थी। महिलाओं को इधर-उधर तलाश करने पर उनका कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने घटना की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!