संस्थापक मेजर युधिष्ठिर सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

मैनपुरी के कस्बा बेवर में कपिल मुनि आश्रम महाविद्यालय के संस्थापक मेजर युधिष्ठिर सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर 1100 संतों व गरीब तबके के लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेम चंद शर्मा राष्ट्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद के अलावा रामनरेश अग्निहोत्री कैबिनेट मंत्री, नागेंद्र सिंह राठौर विधायक भोजपुर फर्रुखाबाद, हरिओम यादव विधायक सिरसागंज, गुरुप्रसाद गोरक्षा विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र कुमार उर्फ बिल्ट एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष मेरे पिता स्वर्गीय श्री लेजर सिंह की पुण्यतिथि पर गरीबों को संतो को वस्त्र दान करने का कार्यक्रम किया जाता है।

आज कोविड-19 का पूरा ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर, मास्क लगाकर कार्यक्रम को कराया जा रहा है आज 1100 संतों के अलावा गरीब लोग महिलाएं, पुरुष को भी वस्त्र वितरित किए गये कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड से प्रारंभ किया गया।

उसके बाद स्वर्गीय मेजर सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से शुभारंभ किया गया।

error: Content is protected !!