रिपोर्ट–घनश्याम तिवारी
संतकबीरनगर ,संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य मनोरमा शुक्ला ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में जुलाई माह के प्रथम बुद्धवार को स्थानीय गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई किया। सुनवाई के दौरान मा0 सदस्या ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान सदस्या महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित एक प्रकरण आया जिस पर मा0 सदस्य द्वारा उपस्थित महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच करवा कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के क्रम में मा0 सदस्य महिला आयोग द्वारा डी0डी0यू0जी0के0वाई प्रशिक्षण केंद्र भुजैनी संतकबीरनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रबन्धक धीरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा सदस्य महिला आयोग को प्रशिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। सदस्य महिला आयोग ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं एवं बालकों से माननीय सदस्य द्वारा संवाद किया गया तथा बालिकाओं एवं बालकों के हॉस्टल का निरीक्षण किया गया, खानपान की व्यवस्था के विषय में जानकारी हासिल की गई। उन्होंने चल रही प्रशिक्षण व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए मिशन के कार्यों को सराहा।
निरीक्षण के क्रम में सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात सदस्य द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। वहां सेंटर मैनेजर एवं अन्य कर्मियों को वहां की व्यवस्था के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई साफ सफाई की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। उसके बाद सदस्य द्वारा आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया गया तथा बालिकाओं से मुलाकात करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष सरोज शर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनीता, वरिष्ठ सहायक महिला कल्याण विभाग अशोक सिंह, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला, जिला महामंत्री महिला मोर्चा उषा पाण्डेय, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता दूबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला त्रिपाठी, आदि लोग उपस्थित रहे।