सपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत

 

रिपोर्ट
विनोद कुमार दुबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

किसान नौजवान पटेल यात्रा के दौरान संत कबीर नगर जिले में पहुंचे थे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

यूपी के संत कबीर नगर जिले में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया स्वागत समारोह में पहुंचे संत कबीर नगर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फूल माला पहनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जोरदार स्वागत किया इस दौरान नरेश उत्तम पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले का है जहां पूरे उत्तर प्रदेश में किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर निकले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल संत कबीर नगर जिले में पहुंचे थे जिले में पहुंचने के बाद जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वही संत कबीर नगर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने फूल माला पहनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जोरदार स्वागत किया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव 2022 चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मंथन करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का वादा किया।

error: Content is protected !!