हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के क़स्बा बेवर में सर्वजन सुखाय पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए तो कार्य करेगी ही, सैफई के शाही परिवार की गंदी सोच का भी पर्दाफाश करने के लिए कमर कस कर तैयार है। सैफई परिवार अपने को ही यादव मानता है। यादवों में घोसी समाज को बढ़ने से रोकने का षड़यंत्र चला रहा है। प्रदेश के घोसी समाज के होनहार नेताओं को बर्वाद करके रख दिया है। बोट हमारा और राज तुम्हारा, अब नहीं चलेगा। सर्वजन सुखाय पार्टी ने पहले तो यादव समाज को जागरूक करने का अभियान चलाया है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम अपनी ताकत का एहसास करा देंगे। फिलहाल प्रदेश की आठ सीटों पर हमारी पार्टी पूरी ताक़त के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। जिनमें मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, कन्नौज,एटा और बदायूं पर होमवर्क पूरा कर लिया गया है। हमारी पार्टी किसानों की आवाज और बुलंद करने का काम करेगी। एम एस पी 100 प्रतिशत दिलाने के लिए आबाज उठाऐंगे। भाजपा की नीतियों, कार्यों का आंकलन लोकसभा चुनाव में जनता स्वयं करेगी। सैफई परिवार की घिनौनी नीतियों, चालों का, यादवों में उल्लू की लकड़ी फेर कर यादव समाज में भी घोषियोंओं की दम पर सैफई परिवार के राज करने की चाल का राजफाश करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमन कुमार यादव, मीडिया प्रभारी विक्रम यादव, जिला कोषाध्यक्ष ओम शरण यादव, चंद्रपाल यादव, विधानसभा महासचिव राजवीर सिंह, चंद्रपाल यादव, सोनू यादव, टिंकू आदि लोग मौजूद रहे।