सांसद रेखा वर्मा को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने की खबर मिलते ही दौड़ी खुशी की लहर

रिपोर्ट
उमेश बंसल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यालय एवं उनके गांव मकसूदपुर में पटाखे दागने के साथ मिठाई बांट कर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के प्रति समर्पण का यह पुरस्कार है।
भाजपा सांसद रेखा अरुण वर्मा मोहम्मदी तहसील के गांव मकसूदपुर की निवासी है। वह जिले की पहली भाजपा नेता है जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उनके सहयोगी विपनीश कटियार ने बताया कि सांसद ने राजनीति की शुरुआत पसगवां ब्लॉक प्रमुख बन कर किया। बाद वह 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर धौरहरा लोकसभा से सांसद चुनी गईं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सांसद को राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलना जिले के लिए बढ़े गौरव की बात है। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में जिले का मान बढ़ा है। इस उपलब्धि से धौरहरा लोकसभा ही नहीं बल्कि जिले के विकास को गति मिलेगी।
बताया कि रेखा वर्मा धौरहरा सांसद 2014 में रसायन और उर्वरक की स्थायी समिति की सदस्य और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की परामर्श समिति की सदस्य रहीं हैं। जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,अभिषेक सिंह सोमू,नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी आदि ने पार्टी को धन्यवाद दिया।
रेखा वर्मा का राजनैतिक सफर कुछ इस तरह सफर किया जिसमें वर्ष 2000 में पसगवां ब्लॉक प्रमुख पद से राजनीति की शुरुआत की। 2005 में पुनः ब्लॉक प्रमुख बनीं। 2002 में हैदराबाद विधानसभा से चुनाव लड़ा,लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पति अरुण वर्मा की मृत्यु के बाद सन 2014 में भाजपा के टिकट पर धौरहरा से लोकसभा का चुनाव लड़कर विजय की पताका का परचम लहराया।इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को करारी मात भी दी। 2019 में भाजपा के टिकट पर सांसद बनीं। राजनैतिक सक्रियता एवं ईमानदार छवि के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया जिससे लोगों में हर्ष है।

error: Content is protected !!