अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महादेवा ऑडिटोरियम पर योग शिविर का आयोजन

संदीप शुक्ला
महादेवा बाराबंकी संदेश महल समाचार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जो 21 जून को मनाया जाता है जिसको पहली बार 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महादेवा ऑडिटोरियम पर आयोजित योग दिवस में मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक विधान परिषद सदस्य पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी व पूर्व चेयरमैन रामनगर बद्री विशाल त्रिपाठी अतिथियों की मौजूदगी में आर एस एस के जिला योग कार्यवाह रामेश्वर त्रिपाठी के निर्देशन में योगाभ्यास शिविर का आयोजन हुआ योग के फायदे बताए गए योग नियमित करने से स्वस्थ शरीर और निरोगी काया रहती है आप अपनी दिनचर्या में योग को अपनाते हैं तो आपको बीमारियों से रक्षा मिलती रहेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा, मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय कुमार पाठक ने बताया कि यदि अपने शरीर को स्वस्थ मन मस्तिष्क को तरोताजा रखना है तो योग को अपनी दिनचर्या में अपनाना होगा प्रतिदिन नियमित रूप से कम से कम आधे घंटे प्रभात बेला में योग किया जाना चाहिए, पंचायत भवन लोधौरा पर ग्राम प्रधान के संयोजन में योग शिविर का आयोजन किया गया, इस अवसर पर शिविर में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, लोधौरा ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन ,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्र.मनोज वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला, भाजपा महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, राम नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, अमित सिंह अमित अवस्थी महेश तिवारी, अजय गुप्ता, पंचायत सहायक निखिल द्विवेदी, रोजगार सेवक इस्लाम आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक योग शिविर में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

error: Content is protected !!