रिपोर्ट/- प्रताप सिंह मथुरा संदेश महल समाचार
छाता तहसील की नवागत उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय बठेनिया के साथ अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने उनका दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने नवागत उप जिलाधिकारी से छाता तहसील के समस्त व्यापारियों के साथ अच्छे से अच्छा कार्य करने तथा उन्हें भी अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। वही उप जिलाधिकारी छाता श्वेता सिंह ने उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में ललित कुमार एडवोकेट सुनील अनंत आदि मौजूद रहे।