अघोषित विद्युत कटौती की मार झेल रहा जनपद मैनपुरी

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

नगर में पिछले कुछ दिनो से की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नगर व क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती से लोगो को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर व क्षेत्र के लोगो का आरोप है कि पिछले समय में कुछ घंटे के लिए विद्युत सफ्लाई मिलती थी। लेकिन बीते कुछ दिनो से तो हद ही हो गई है। पूरे दिन में तीन घंटे भी विद्युत आपूर्ति नही मिल पा रही है।आज के समय को देखकर बिजली की जरुरत कुछ ज्यादा ही हो गई है। अब तो लोगो की दिनचर्या की शुरुआत ही बिजली के उपकरणों के साथ होती है। लेकिन सुवह लोगो की जब ऑख खुलती है तो बिजली होती ही नही है। सुवह की कटौती ने तो लोगो को परेशान करके रख दिया है। अब बीते कुछ दिनो से ऐसा आलम चल रहा है कि पूरे दिन में छह से सात घंटे की एक साथ कटौती की जाती है। नगर व क्षेत्र के लोगो का कहना है कि विद्युत आपूर्ति का रवैया तो पिछले काफी समय से खराब चल रहा है। लेकिन बीते कुछ दिनो से तो हद ही हो गई है। नगर व क्षेत्र के लोगो ने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सही कराए जाने की मांग ऊर्जा मंत्री से की है।

सपा का गढ़ होने का दंश झेल रहा मैनपुरी

नगर व क्षेत्र के लोगो का कहना है कि विद्युत आपूर्ति के मामले में मैनपुरी के ऊपर सपा का गढ़ होने का ठप्पा लगा हुआ है। लोग अनुमान लगाते है कि भाजपा शासन में शायद इसीलिए विद्युत आपूर्ति रामभरोसे चल रही है।

error: Content is protected !!