अतुल कुमार मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार किया ग्रहण

 

रिपोर्ट– घनश्याम तिवारी
संतकबीरनगर ,संदेश महल समाचार

पूर्व में रह चुके जनपद में मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र ने शनिवार को जनपद संत कबीर नगर के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के तदुपरांत मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा ने तहसील दिवस धनघटा में फरियादियों की फरियाद भी सुनी,बहुआयामी प्रतिभा के धनी मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र जिन का योगदान जनपद संत कबीर नगर में सराहनीय रहा। जनपद के लोगों द्वारा श्री मिश्र के पुनः आगमन पर ढेरों सारी बधाइयो का ताता लगा रहा।

error: Content is protected !!