बाराबंकी संदेश महल
29 जून से प्रारंभ हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य परिक्षण का कार्य आज से प्रारम्भ हो गया श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के समी सेवादार ने सीएमओ आफिस बाराबंकी में पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अवधेश यादव की उपस्थिति मे डा० राजीव सिंह के द्वारा स्वास्थ्य परिक्षण करवाया वही 15 अप्रैल से श्री अमरनाथ यात्रा शाईन बोर्ड द्वारा यात्रा रजिस्ट्रेशन का कार्य भी प्रारंभ होने जा रहा है। श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति इस बार श्री अमरनाथ यात्रा में 11 वें लंगर का आयोजन करने जा रही है। समिति प्रति वर्ष यात्रियों की सेवा में लंगर का आयोजन करती है जहां यात्रियों के रहने खाने की समुचित व्यवस्था करती है। समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया की समिति 18 जून को भव्यता के साथ शोभा यात्रा के रूप में 11 वां लंगर अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा जिसमें अन्य जनपदो से हजारो यात्री लंगर प्रस्थान में उपस्थित होगें वही समिति के भरत लाल सिंह ने बताया की श्री अमरनाथ यात्रा दो मार्गो से की जाती है। प्रथम मार्ग चन्दनवाडी से गुफा जिसकी दूरी लगभग 45 किमी0 है।इसी मार्ग पर समिति सबसे उँचे स्थान केलनार पोषपत्री (13 हजार 500 फिट) की उँचाई पर लंगर का आयोजन करती है।बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले दूसरे मार्ग बालटाल से गुफा की दूरी लगभग 16 किमी० है। इस मार्ग पर समिति यात्रियों की सेवा के लिए बालटाल में बेसकैम्प का निर्माण करती है। जिससे इस मार्ग से यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की भी सेवा की जा सके इस मौके पर समिति के सचिव सुशील मिश्र ने बताया कि आज लगभग एक हजार यात्रियों एवं सेवादारो ने स्वास्थ्य परिक्षण कराकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त किये है। यात्रा रजिस्ट्रेशन का कार्य 15 अप्रैल से यश बैंक नाका पैसार में प्रारंभ होगें यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुनील राठौर मुकेश द्विर्वेदी, यत्येन्द्र सिंह,बेद प्रकाश मिश्र,सुरेन्द्र यादव जितेन्द्र कुमार वर्मा,दिलीप वर्मा,जय प्रकाश श्रीवास्तव,रवि सोनी रमेश अवस्थी,अमित कश्यप,आदि सेवादारो ने भी स्वास्थ्य परिक्षण करवाया।