अमित शाह के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत करेगा युवा मोर्चा – संदीप उपाध्याय

रिपोर्ट

विनोद कुमार दूबे

संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का किया दावा

मंडल अध्यक्ष संदीप उपाध्याय ने एक औपचारिक बात चित के दौरान कहा कि संतकबीरनगर जनपद में अमित शाह जी का भव्य स्वागत किया जायेगा।उन्होंने कहा की स्वागत करने के लिए भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक में पूरी तरह से खुशी का माहौल हैं।एक सवाल के जबाब में उपाध्याय जी ने कहा कि भाजपा फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही हैं,जिसे रोकने के लिए भाजपा विरोधी विचार रखने वाले एक जुट होकर काम कर रहें हैं।उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतत्व में भाजपा का उत्तर प्रदेश में आना तय हो गया है। श्री उपाध्याय जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के निचले पायदान पर रहने वाले सभी लोगों को राशन से लेकर घर देने का कार्य किया हैं।यही कारण हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होंने अपने युवा साथियों से अपील करते हुये कहा कि आप सभी लोग भारी से भारी संख्या में पहुंच कर कार्यकर्म को सफल बनायें।

error: Content is protected !!