अवधेश यादव के नेतृत्व में गोरखपुर जिले में सपा फहराएगी जीत का परचम – बलराम यादव

 

रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

कबीर की धरती के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर स्थित सपा कार्यालय पर पहुंचे बलिराम यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बुके दे कर उन्हे नई पारी की शुभकामना दिया। श्री यादव ने कहा कि संघर्ष और बलिदान की बुनियाद पर खड़ा हुआ अवधेश यादव का व्यक्तित्व गोरखपुर में पार्टी को बुलंदी पर पहुंचाएगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधान सभा चुनाव में गोरखपुर में अवधेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि समूचे प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। सपा आज समाज के दबे कुचले, पीड़ित और बेसहारा समाज की आवाज बन चुकी है। सर्व समाज प्रदेश की योगी सरकार के झूठ, फरेब और अराजकता से तंग आ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कबीर की धरती से बुद्ध की मिट्टी तक सपा का क्रांतिकारी झंडा फहराएगा। इससे पहले गोरखपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश यादव को बलिराम ने नए पारी की शुभकामना दिया। गोरखपुर के समाजवादियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का भी स्वागत किया। इस दौरान राकेश यादव, जितेंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!