अवैध लाइसेंसी बंदूक के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

उप निरीक्षक सुभाष चंद्र मय हमराही का0 नीतेेश का0 मीनेश का0 यशपाल सिंह के साथ गश्त कर रहे थे।कि जब पुलिस टीम ग्राम सिरोलिया से होकर ग्राम नगला मही की तरफ जा रही थी।मुखबिर ने सूचना दी की ग्राम नगला मही मैं भूदेव का मकान गांव से अलग खेत पर बना है।भूदेव के पास में एक दो नाली बंदूक है। जिसका लाइसेंस नहीं है।सूचना पर घर के बाहर पुलिस टीम पहुंची तो एक व्यक्ति घर के बाहर दो नाली बंदूक टांग कर खड़ा था। जिससे बंदूक के बारे में पूछा तो बंदूक का लाइसेंस नहीं दे पाया जिसको मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से एक अदद बंदूक,बंदूक का नंबर 19344 वर्ष 1997 SPECIAL 65 MM 30 GRAM INDIAN ORDNANCE FACTORIES पाई गई।और 06 अदद कारतूस 312 बोर अभियुक्त के साथ बरामद किया गया।

error: Content is protected !!