विमलेश पांडेय
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त रोनक अली पुत्र स्व0 हासिम अली निवासी ग्राम पसुरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को राजापुर से बहराइच को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल बांका को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
गौरतलब हो कि थाना कोतवाली सदर पर थाना क्षेत्रान्तर्गत मो0 हिदायतनगर में जाबिर शाह की हत्या की घटना के संबंध में मु0अ0सं0 288/2023 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, ह्यूमन इंटेलीजेंस एवं तकनीकी सहायता के आधार पर घटना में संलिप्त मृतक के साले रोनक अली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक जाबिर उसका रिस्ते में मेरा बहनोई था जिसका कई वर्ष पूर्व मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इस बात से नाराज होकर मैंने (रोनक अली) अकेले जब जाबिर सुबह नबाज पढ़ने जा रहा था तभी मोड़ पर जाबिर की बांके से वार कर हत्या करके शव को बगल में एक बाउंड्री युक्त प्लाट में डाल दिया था और में मौके से भाग गया था। हत्या की घटना का 48 घंटे के अन्दर त्वरित अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000 का नकद पुरस्कार दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी
2. निरीक्षक अपराध राजेश यादव
3. व0उ0नि0 सुनीत कुमार
4. उ0नि0 दिनेश कुमार
5. उ0नि0 दुर्गेश कुमार शर्मा
6. हे0 का0 विजय कुमार शर्मा
7. का0 हेमेन्द्र सिंह
8. का0 विकास यादव
9. का0 शरद राज
10. का0 मांगेराम
11.का0 दुष्यंत यादव