आक्रोशित भाजयुमो ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

 

रिपोर्ट
अनुज शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार

झरेखापुर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला बनाकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जाने से लोगों को पंजाब में रोका गया। साथ ही 15 से 20 मिनट तक पीएम मोदी जाम में फंसे रहे। उनके साथ हुई इस निंदनीय घटना से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष ब्याप्त है। कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए इसे सोची समझी साजिश बताया। साथ ही कहा कि इससे देश की गरिमा को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने तथा जो कोई भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।इस मौके पर विकास विक्रम सिंह, रोहित मिश्रा, अंकित, पम्मू त्रिपाठी, मोहन शुक्ला,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

error: Content is protected !!