आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी छाता विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गॉवो में किया चुनाव प्रचार

 

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

छाता /- उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है वही छाता विधानसभा क्षेत्र से चौधरी प्रहलाद सिंह को आम आदमी पार्टी ने मैदान में उतारा है इसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है दिल्ली मॉडल पर विधानसभा क्षेत्र में विकास कराने को लेकर चौधरी प्रहलाद सिंह आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने आज छाता तहसील के गांव दोताना तरौली , अकबरपुर , स्यारा , बिडोरा , सेही , दलोता आदि गांवों में चुनाव प्रचार किया और आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित चुनावी घोषणा पत्र को गांव की जनता के सामने पेश किया और वादा किया कि सरकार बनने पर लोगों को हर सुविधाएं दी जाएंगी वही प्रत्याशी चौधरी प्रहलाद सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री होते हुए भी क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नही हुआ है। वही गांव के लोगों ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी चौधरी प्रहलाद सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया

error: Content is protected !!