हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र बिछवा के गांव जैली में आवारा कुत्तों ने एक राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर मोर को घायल कर दिया। मोर की आवाज सुन पास के ही रहने बाले घर से लोगों ने मोर को घायल आवस्था में कुत्तों से छुड़ाया और वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। वन विभाग की टीम घायल मोर को उपचार के लिए अपने साथ ले गयी। थाना क्षेत्र के गांव जैली निवासी उमेश सिंह चौहान के घर के समीप मंगलवार की सुवह चार पांच आवारा कुत्तों ने वहां घूम रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया। हमले से घायल मोर चीखने लगा तो मोर की चीख सुन श्रद्धा चौहान पुत्री उमेश सिंह चौहान, सुमन चौहान पत्नी उमेश सिंह चौहान व उमेश सिंह चौहान घर से बाहर निकल कर आये और राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों के चंगुल से घायलावस्था में छुड़वाया वहीं घर लाकर मोर का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने नेशनल रैस्क्यू टीम आंफ वरडज एंड एनीमल्स बंगलुरु को सूचित किया। वहां से वन विभाग के अधिकारियों से मैनपुरी में सम्पर्क किया गया। वन विभाग की टीम व थाना पुलिस के कर्मचारी कॉन्स्टेबल विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वन विभाग की टीम घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने साथ ले गयी।