रिपोर्ट/- प्रताप सिंह मथुरा संदेश महल समाचार
छाता नगर में ईद उल अजाहा की नमाज अदा करने के बाद मुल्क में और अपने नगर के लिए की गई अमन चैन की दुआ, ईद उल अजाहा की नमाज़ आज सुबह 7:15 पर ईदगाह में प्रशासन की मुस्तेदी और ईदगाह कमेटी तैयारियों के बीच शान्ति पूर्ण तरीके से अदा की गई।
वीओ – छाता में आज सुबह 7:15 पर ईदगाह में ईद उल अजाहा की नमाज़ अदा की गई, वहीं इस मौके पर तहसीलदार छाता विवेकशील यादव , छाता कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह सहित प्रशासनिक आला अधिकारी पुलिस भारी फोर्स के मौजूद रहें। छाता में ईद उल अजाहा की नमाज़ के बाद उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह व तहसीलदार छाता विवेकशील यादव छाता में शांति और कानून व्यवस्था को कायम रखने में सहयोग करने की अपील की है।
वही छाता नगर के मुस्लिम समुदाय को चिन्हित जगह पर ही कुर्बानी करने की अपील की और साथ ही बनाए रखने की अपील की साथ ही मुस्लिम समुदाय को ईद उल अजाहा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। वही पूर्व चेयरमैन चौधरी जगपाल सिंह ने ईद के मुबारक मौके पर जानकारी देते हुए बताया।