रिपोर्ट
अनुज कुमार शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार
बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का हुआ है विकास-उप मुख्यमंत्री।
सीतापुर उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद सीतापुर में लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन महमूदाबाद स्थित जवाहर लाल नेहरू पालिटेक्निक कालेज के प्रांगण में गुरूवार को किया गया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 7588.35 लाख की लागत से निर्मित जनपद सीतापुर में सीतापुर-लखीमपुर राज्य मार्ग सं0-21 पर ब्राड गेज रेलवे सम्पार सं0-73ए, सीतापुर-लखीमपुर सेक्शन पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण किया, जिसकी लम्बाई 1.025 किमी0 है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 15964.040 लाख की 80 योजनाओं का लोकार्पण एवं 1897.05 लाख लागत की 32 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिसमें लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड, निर्माण खण्ड, निर्माण खण्ड-1, निर्माण खण्ड-4 की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियेां को गोल्डेन कार्ड का वितरण किया तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालय का प्रबंधन एवं संचालन हेतु महिला सहायता समूहों को सांकेतिक रूप से चाभी हस्तान्तरित की।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ एवं सबका विकास कर रही है। सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव के विकास हो रहा है। देश एवं प्रदेश का भी निरन्तर विकास हो रहा है। बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का हुआ है विकास-उप मुख्यमंत्री।