एक ऐसा गांव जहां महिलाएं नहीं करती मतदान

 

रिपोर्ट
उमेश बंशल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर का एक ऐसा गांव जहां महिलाएं मतदान नहीं कर सकती। यहां गांव के पुरुष महिलाओं का वोट देना अच्छा नहीं समझते। हर बार की तरह इसबार भी मतदान कर्मी इंतजार करते रहे लेकिन कोई महिला मतदाता वोट डालने नहीं पहुंची।
गौरतलब हो कि गनेशपुर में गांव के पुरुष महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं देते। 2010 में यहां महिला सीट थी तो भी महिलाओं के वोट नहीं पड़े थे। गांव के पुरुष महिलाओं का वोट देना अच्छा नहीं समझते। हर बार यहां प्रशासन कवायद करता है। इस बार कोई कोशिश भी नहीं हुई है। यह परंपरा 70 साल से चल रही है।मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह तो दिखा, लेकिन कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं। मतदान केंद्रों के बाद बिना डिस्टेंसिंग के कतार लगी हुई थी। हालांकि अधिकांश लोगों ने मास्क लगाया हुआ था।

 

error: Content is protected !!