एक महीने बाद विवाह,नकदी,जेवर लेकर फरार हुई बेटी

 

रिपोर्ट/- हिमांशु यादव मैनपुरी संदेश महल समाचार

मैनपुरी के कस्बा भोगांव में कन्नौज से एक शख्स बेटी की तलाश करते हुए पहुंचा। कस्बा निवासी युवक कन्नौज की रहने वाली युवती को अपने साथ ले आया है। युवती की एक माह बाद शादी है। परेशान पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुत्री को ढूंढने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कन्नौज से आए शख्स ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद में रहता है। और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी बेटी की एक महीने बाद शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच उसकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद कोई जानकारी नहीं मिली,कुछ लोगों से उसे पता चला कि बेटी को भोगांव थाना क्षेत्र के छोटा बाजार निवासी एक युवक अपने साथ ले आया है।जानकारी मिलने के बाद वह कन्नौज से भोगांव आया। वह सीधे आरोपी युवक के घर पहुंचा, जहां उसके घरवालों से बात हुई। आरोपी युवक के पिता ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। आरोपी युवक के बारे में जानकारी मांगी तो उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित पिता थाने में पहुंचा। उसने बेटी को ढूंढने व आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!