रिपोर्ट
विनोद कुमार दुबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल यादव अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए हैं।जबकि महामंत्री पद पर आलोक राय को भारी जीत मिली है।उपाध्यक्ष पद पर निधि त्रिपाठी ने सभी प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए शानदार जीत दर्ज किया है। पुस्तकालय मंत्री पद पर शिवचन्द्र प्रजापति ने सर्वाधिक मत प्राप्त करके विजय श्री हासिल किया है।सभी विजयी पदाधिकारियों ने छात्र एवं छात्राओं के प्रति आभार जताया है।
छात्र संघ चुनाव में विजई हुए सभी प्रत्याशियों को जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने दी बधाई

छात्र संघ चुनाव में जहां अध्यक्ष पद के लिए कन्हैया लाल यादव चुने गए वहीं नारी शक्ति की बड़ी भागीदारी से उपाध्यक्ष पद के लिए छात्र छात्राओं ने निधि त्रिपाठी को अपना उपाध्यक्ष चुना महामंत्री पद के लिए आलोक राय भी विजई हुए।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने चुनाव में विजई हुए सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव एक ऐसी चीज है जहां लोग अपनी दावेदारी करते हैं उन्होंने चुनाव में पराजित हुए छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह आगे दोबारा प्रयास करें मुकाम हासिल करेंगे। श्री यादव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनााएं दी।