कमल फाइनेंस कंपनी द्वारा महिलाओं को रोजगार के लिए दी जानकारियां

शिवानी रस्तोगी
लखीमपुर खीरी संदेश महल समाचार

कमल फाइनेंस कंपनी द्वारा महिलाओं को रोजगार के लिए जानकारियां दी गई जिसमें हेड ऑफिस ऑडिटर साहिल जसवंत व ब्रांच मैनेजर आनंद कुमार यादव सहयोगी डेविड सिंह अश्वनी कुमार पांडेय पंकज कुमार यादव अनमोल सक्सेना ने महिलाओं को बताया कि किसी भी रोजगार के लिए उनके फाइनेंस कंपनी से लोन ले सकते हैं।
महिलाओं को पैसे ना भरने पर समूह की किसी भी महिला का सिविल खराब हो और उनका आगे का काम रुक जाए इस तरह महिलाओं को समझाते हुए कुछ वीडियो भी दिखाएं। यह भी बताया कि सतर्क रहें किसी भी फ्रॉड के चक्कर में ना पड़े।आनंद कुमार ने बताया कि वह सिर्फ फाइनेंस करते हैं पैसा बैंक देती है जिसमें सभी महिलाओं को एक दूसरे की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होती है। किसी एक के ना होने पर सभी महिलाएं मिलकर उस एक महिला का पैसा भरेंगी इस तरह वह महिलाओं का मार्ग दर्शन किया।

error: Content is protected !!