हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। निरीक्षक विनोद कुमार को पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक घिरोर बनाया गया है? वहीं, निरीक्षक ललित भाटी को प्रभारी निरीक्षक करहल से प्रभारी निरीक्षक किशनी की जिम्मेदारी दी गई है?
निरीक्षक महाराज सिंह भाटी को प्रभारी निरीक्षक किशनी से प्रभारी निरीक्षक करहल के पद पर नियुक्त किया गया है।इसके अलावा, निरीक्षक छत्रपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक घिरोर से पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक बनाया गया है?
निरीक्षक सविता सेंगर को प्रभारी निरीक्षक एलाऊ से प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है।उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी अब थानाध्यक्ष बिछवा से थानाध्यक्ष एलाऊ होंगे,जबकि उपनिरीक्षक आशीष दुबे को साइबर क्राइम थाना से थानाध्यक्ष बिछवा की जिम्मेदारी दी गई है?
निरीक्षक मुनेश चंद्र कठेरिया को प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 से पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है, और निरीक्षक रामराज यादव अब अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 के रूप में कार्यभार संभालेंगे। निरीक्षक सुनील कुमार को अपराध शाखा से यातायात निरीक्षक बनाया गया है?
इसके अलावा, उपनिरीक्षक अरविंद तोमर को थाना औंछा से चौकी प्रभारी कुतुकपुर बुजुर्ग, थाना करहल, उपनिरीक्षक शिशुपेंद्र सिंह को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी जिला अस्पताल, थाना कोतवाली, और उपनिरीक्षक राकेश कुमार दीक्षित को चौकी प्रभारी बादशाहपुर, थाना घिरोर से चौकी प्रभारी कस्बा कुरावली नियुक्त किया गया है?
ये सभी स्थानांतरण जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए किए गए हैं।